Tuesday, March 24, 2020

ये बड़े लापरवाह... लॉकडाउन में भी कर्मचारियों से ले रहे हैं काम


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया और इसे अघोषित कर्फ्यू करार दिया, इसके बावजूद यहां कुछ बड़े संस्थान हैं जो खाली समय में ज्यादा काम करने के लालच में कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। रेलवे द्वारा जावरा से रतलाम के बीच ट्रैक मेंटनेंस व गिट्टी की छनाई करवाई जा रही है। ये काम मंगलवार को भी जारी रहा और कर्मचारी बिना सुरक्षा के काम करते रहे। यहां जिम्मेदार बात करने को तैयार नहीं लेकिन रेलवे की यह कार्यशैली गलत है।

एक्सप्रेस-वे पर समतलीकरण का काम जारी, कई कर्मचारी असुरक्षित

दिल्ल्ी-मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य लॉकडाउन के बावजूद जारी है। जावरा से असावती के बीच कई जगह डंपर व श्रमिक मुरमीकरण व समतलीकरण का कार्य कर रहे है। इसके बारे में जब कांट्रेक्ट कंपनी जीएचवी के अधिकारी गुलशन कुमार से पूछा गया तो बोले कि हमने सब कांट्रेक्टर कंपनियों को साइड का काम बंद करने के निर्देश दे दिए है। फिर भी यदि पेट्री कांट्रेक्ट कंपनियां नहीं मान रही तो हम आगे अवगत करवाएंगे।

रेलवे व एक्सप्रेस-वे कंपनी से बात करेंगे





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaora News - mp news they are taking care of employees in lockdown


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-they-are-taking-care-of-employees-in-lockdown-073014-6910000.html

No comments:

Post a Comment