Friday, March 20, 2020

हाट बाजार वाले स्थान पर गड्ढे ही गड्‌ढे, हादसे का डर


आष्टा|नगर के भोपाल नाके के आगे तीन साल पहले सड़क चौड़ीकरण के बाद घटिया तरीके से बनाए गए नाले की छत कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण कई जगह पर गड्ढे हो चुके हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है।

यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत नगर पालिका ने योजना के तहत 1200 मीटर तक का सड़क चौड़ीकरण कराया है। उसी के तहत सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण भी किया गया है। यहां पर नाला निर्माण हुए तीन साल से अधिक हो चुका है। इसी अवधि में नाले की छत घटिया निर्माण के कारण जगह-जगह से टूट चुकी है। इससे यहां पर दुर्घटना का भय रहता है। जबकि यहां पर हर सप्ताह हाट बाजार लगता है। हालांकि बारिश के दिनों में भी नाले के छत पर हुए गड्ढों में मवेशी कई बार गिर चुकी हैं। इस संबंध में नपा सीएमओ नीरज श्रीवास्तव का कहना है
कि दिखवाया जाएगा तथा मरम्मत कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-pits-are-pitched-at-the-market-place-of-haat-fear-of-accident-063034-6886574.html

No comments:

Post a Comment