Friday, March 20, 2020

क्षेत्र से निकल रहे ओवर लोड डंपर और अन्य वाहन, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान


नगर के कन्नौद रोड तथा फोरलेन हाईवे से निकलने वाले ओवर लोड रेत के डंपर व ट्रक अल सुबह निकल रहे हैं। इन्हें कोई देखने वाला नहीं है। सुबह के समय पुलिस कर्मियों के खड़े नहीं होते हैं। इसका फायदा उठाकर ये डंपर व ट्रक चालक आसानी से निकल जाते हैं। इस कारण क्षेत्र मं ओवर लोड डंपरों की आवाजाही नहीं थम रही है।

नगर में दो तरफ से ओवर लोड रेत के डंपरों की आवाजाही रहती है। इसमें कन्नौद की तरफ से आने वाले डंपर खाचरोद से होकर आते हैं। यहां पर डंपर चालक अल सुबह मौके का फायदा उठाते हुए निकल जाते हैं। इसी तरह सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रूट पर रेत से भरे वाहन देर रात या फिर अलसुबह निकलते हैं। इसके अलावा पार्वती थाना क्षेत्र में फोरलेन पर यह नजारा सुबह के समय देखने को मिल सकता है। भोपाल-इंदौर फोरलेन से आने वाले डंपर अलीपुर में खाली होते हैं। यहां पर अधिकांश ओवर लोड डंपर ही आते हैं। जो इछावर से घुसकर रामनगर, गवाखेड़ा होते हुए फोरलेन से आष्टा की तरफ आते हैं।

इस संबंध में पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव का कहना है कि ओवर लोड डंपरों की सूचना पर उनके कागजों की जांच की जाती है नहीं मिलने पर उन्हें जब्त किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-overload-dumpers-and-other-vehicles-leaving-the-area-officials-are-not-paying-attention-063029-6886568.html

No comments:

Post a Comment