देश-भर में काेराेना वायरस के कारण लॉक डाउन का असर उद्याेग व कारखानाें पर भी है। मंडीदीप की एक दवा फैक्टरी में ताले लगे अाैर बाहर के कामगाराें काे छ्ट्टी दे
दी गई।
इनके खाने अाैर रहने का जब काेई ठिकाना नहीं बचा ताे ये कामगार घर जाने की साेचने लगे। लेकिन काेई साधन नहीं मिला जिससे वे चले जाते। ट्रेन के साथ बसें भी बंद थीं। इन्हें घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी न फैक्टरी प्रबंधन ने ली न प्रशासन ने। मजबूरी में 40 कामगार अलग-अलग समूह में मंडीदीप से बैतूल जिले की अाेर पैदल रवाना हाे गए। सारी रात चलने के बाद कामगाराें के दो जत्थे हाेशंगाबाद-इटारसी हाेते हुए केसला ब्लाक के सुखतवा बुधवार की सुबह 10 बजे पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-workers-on-foot-from-mandideep-to-betul-due-to-factory-closure-072539-6915298.html
No comments:
Post a Comment