Wednesday, March 25, 2020

ऐसा कैसा लाॅकडाउन: सब्जी मंडी में भीड़, साेशल डिस्टेंस है ही नहीं


इटारसी| सब्जी मंडी में काेराेना वायरस के लाॅक डाउन पर पानी फिर गया। तीन घंटे तक यहां एेसी भीड़ थी। बिना मास्क पहने सब्जी दुकानदार अाैर ग्राहक थे। सब्जी मंडी में तो लोग एक-दूसरे के बेहद करीब थे। बाजार में 10 रुपए किलो टमाटर-ककड़ी से लेकर 40 रुपए किलो के भाव में भिंडी-गिलकी बिक रही थी। दस-दस रुपए में पत्ता व फूल गाेभी की अावाज दुकानदार लगा रहे थे। तरबूज-खरबूज 20 रुपए ताे संतरे 20 से 35 रुपए किलाे तक थे। अंगूर 70 ताे सेव व बादामी अाम 100 रुपए किलाे बिका। हर कोई सब्जियों को छूकर देख रहा था। सब्जी वालों को पता नहीं था सेनिटाइजर क्या होता है. जल्दबाजी में फल-सब्जी धोकर लाने का झंझट किसी ने नहीं पाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itarsi News - mp news what kind of lockdown there is no crowd there is a special distance in the vegetable market


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-what-kind-of-lockdown-there-is-no-crowd-there-is-a-special-distance-in-the-vegetable-market-072535-6915294.html

No comments:

Post a Comment