एक दर्जन स्थानों पर लगे डस्टबिन आग लगने अौर ताेड़-फोड़ करने से हो गए हैं नष्ट
नगरपरिषद चांचौडा़-बीनागंज द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों मुख्य चौराहों और सड़क किनारे व प्रमुख स्थलों पर डस्टबिन मंगवाकर शहर में जगह-जगह रखवाए थे। जो अब अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। कहीं डस्टबिन के कचरे में आग लगाई जाने से डस्टबिन भी जल गए हैं तो कहीं उखाड़कर फेंक दिए गए हैं तो कई जगह अनुपयोगी हैं। नगरपालिका ने लाखों रुपए खर्च करके नगर को स्वच्छता मिशन के तहत यह कार्य किया था। जिससे नगर को स्वच्छ बनाया जा सके। इन डस्टबिन में दो कंटेनर लगे हैं। एक में सूखा कचरा और दूसरे में गीला कचरा इकट्ठा करने के लिए।
शरारती तत्व लगा देते हैं आग : अब इन डस्टबीन में पिछले कुछ दिनों से आग लगाने का मामला सामने आया है। इससे प्रदूषण होने के साथ नगरपालिका को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। वहीं इस ओर नगरपालिका द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया जाता है कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा इन डस्टबिन में आग लगा दी जाती है। छान स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में लगे डस्टबिन को असामाजिक एवं शरारती तत्वों द्वारा डस्टबिन मे आग लगा देने से प्लास्टिक के डस्टबिन जल कर खाक हो गए हैं। इसी प्रकार स्टेट बैंक के पास लगे डस्टबिन को भी बंसल कंपनी के द्वार पेवर्स लगाने के समय उखाड़ कर एक ओर पटक दिया गया। जिससे आस-पास के निवासी कचरा डालने के लिए परेशान होकर सड़क पर ही कचरा फेंक देते हैं। इसी प्रकार बीनागंज बस स्टैंड पर लगे डस्टबिन में भी आग लगा दी गई। वहीं उत्कृष्ट स्कूल के सामने, दुर्गा मंदिर के पास के साथ-साथ लगभग आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर यहीं हाल है।
देखरेख के मामले में उदासीन है नगरपालिका : एक ओर पूरे नगर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है, वहीं नगर परिषद द्वारा लगाए इन डस्टबिन की देख-रेख करने के मामले में उदासीन है। नगर में स्वच्छता के लिए कई जगहों पर गीले-सूखे कचरे के डस्टबिन पर नगर परिषद ने लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए थे। जो वर्तमान में अपनी वास्तविक स्थिति में नहीं है। लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लगे डस्टबिन लोगों ने कचरे में आग लगा कर जला दिए हैं। वहीं कुछ डस्टबिन को लोगों ने तोड़ दिया है।
नप ने वार्ड के प्रमुख स्थलों पर रखवाए थे डस्टबिन, जो अनुपयोगी साबित हो रहे हैंं
तोड़-फोड़ ओर जलाने वालों पर नजर रखनी चाहिए
इस संबंध में समाजसेवी संजय पचोरी, प्रदीप सोनी, हिमांशु बीनागंज व रमाकांत शर्मा, गोपाल पंडा का कहना है कि इन डस्टबिन को दुबारा नगरपालिका को लगवाना चाहिए। साथ ही लोगों को भी इन्हें तोड़-फोड़ कर आग लगाने वालों पर नजर रखनी चाहिए। आखिर यह हमारे कस्बे की स्वच्छता का सवाल है। नगर परिषद एवं आम नागरिक दोनों को ही इनके रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए। नगर परिषद को जहां डस्टबिन नष्ट हो चुके वहां पुन: डस्टबिन लगाने के साथ ओर जगहों को भी चिन्ह्ति कर डस्टबिन लगाना चाहिए। फिलहाल नगर परिषद के अधिकार व कर्मचारी उदासीन बने हुए है।
छान मंदिर पर लगा डस्टबिन जलने से हो गया नष्ट।
सड़क पर लगे डस्टबिन को निर्माण कार्य के चलते निकालकर फेंक दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-dustbins-installed-in-sanitation-campaign-destroyed-due-to-burning-065554-6810316.html
No comments:
Post a Comment