चांचौड़ा-बीनागंज में बंसल कंपनी ने किया था सड़क निर्माण, घरों में भर रहा पानी
बीनागंज-चांचौड़ा में बंसल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए नोटिस जारी किया गया है। जल आवर्धन योजना की लाइन तोड़े जाने को लेकर भी 8 माह बाद नोटिस जारी कर 7 लाख रुपए वसूले जाने हैं। वहीं लोगों ने भी सड़क निर्माण की वजह से उनके घरों में पानी भरने की शिकायत की थी। इ पिछले दिनों ही कंपनी द्वारा लगाए गए रेडियम की प्लेट उखड़ जाने का मामला भी सामने आया था। इस वजह से सड़क में ठोकी गई कीलों से भी वाहन पंक्चर हो रहे हैं। मामला एसडीएम राजीव समाधिया के संज्ञान में आते ही उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा है। सीएमओ तेज सिंह यादव ने कंपनी को नोटिस किया है।
जगह-जगह पाइप लाइन टूटी : कंपनी द्वारा किए गए निर्माण के दौरान जल आवर्धन योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन जगह-जगह टूट गई है। यह मामला 8 माह पुराना है लेकिन अब नोटिस दिया है।
ऊंची सड़क हो गई
बंसल कंपनी ने चांचौड़ा-बीनागंज सड़क निर्माण कराया था, इस दौरान सड़क के दोनों तरफ बनाई नालियों की वजह से पानी भरता है। लोगों का कहना था कि अब मकान सड़क से नीचे हो गए है। इस वजह से बारिश का पानी घरों में ही आता है। यह निर्माण पिछले साल हुआ था। बारिश के कारण लोग परेशान भी हुए। कई जगह तो यह स्थिति है कि अस्थाई रैंप सीढ़ी बनाकर लोगों को अपने घरों में आना-जाना होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-water-magnification-scheme-pipeline-was-broken-eight-months-ago-now-issued-notice-of-recovery-of-7-lakh-065558-6810307.html
No comments:
Post a Comment