मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार काे काेराेना प्रभाविताें के लिए सहायता पैकेज की घाेषणा की। उन्होंने कहा कि 46 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा अवस्था पेंशन निराश्रित पेंशन का दो माह का एडवांस भुगतान होगा। चौहान ने मंत्रालय में वीडियो काफ्रेंसिंग से सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी व अन्य संबंधित अधिकारियों से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चर्चा की। चौहान ने कहा कि कर्मकार मंडल के अंतर्गत मजदूरों को लगभग 8.25 लाख रुपए की सहायता प्रति मजदूर एक हजार रुपए के हिसाब से दी जाएगी। इसी प्रकार सहरिया, बैगा, भारिया जनजातियों के परिवारों के खातों में दो माह की एडवांस राशि दो हजार रुपए दी जाएगी।
उज्जैन में सीएए के विरोध में धरने में शामिल हुई थी 56 वर्षीय महिला
उज्जैन की महिला राबिया कुतुबुद्दीन की मौत हुई थी वह सीएए के विरोध में चल रहे मुस्लिम समाज के धरने में शामिल हुई थीं। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए 40 लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें से दो हाई रिस्क पर है, एक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। महिला के परिवार में ही 11 लोग है, जिसकी भी स्क्रीनिंग की गई। महिला के बहू और बच्चे भी संदिग्ध है। उनकी भी जांच की गई।
ग्वालियर: कर्फ्यू हटाया, 14 तक लॉकडाउन
ग्वालियर|कोरोना के संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए जिले में मंगलवार को लगाया गया कर्फ्यू बुधवार को हटा लिया गया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शाम को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। अब एहतियात के तौर पर पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक बुधवार रात 12 तक कर्फ्यू लगाया गया था। इसके चलते सुबह से तो शहर में पुलिस आैर प्रशासन की सख्ती देखने को मिली लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद इसमें ढील दिखी। शाम को कई बाजारों में दुकानें खुलीं आैर लोग जरूरत का सामान खरीदने निकले।
ग्वालियर अाैर शिवपुरी में मिले पाॅजिटिव मरीजाें की ट्रांसमिशन हिस्ट्री नहीं मिल रही
ग्वालियर अाैर शिवपुरी में मिले काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता की बढ़ा दी है। इसकी वजह दाेनाें मरीजाें में काेराेना काेविड 19 के वायरस ट्रांसमिशन की हिस्ट्री नहीं मिलना है। स्वास्थ्य संचालनालय के अफसराें ने बताया कि ग्वालियर अाैर शिवपुरी के दाेनाें पाॅजिटिव मरीज, सामान्य रूप से शहरी अाैर ग्रामीण क्षेत्र में भी गए हैं। इससे दाेनाें मरीजाें के मार्फत कई अन्य लाेगाें में बीमारी का वायरस पहुंचने की अाशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
केके सक्सेना
46 लाख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 2 माह का एडवांस
संक्रमण से बेखौफ सक्सेना करीब 200 लोगों के बीच घिरे बैठे थे
शिवराज ने दी राहत
केके सक्सेना ने एम्स जाने से मना किया, घर को भी सैनिटाइज करने से रोका...कलेक्टर ने फटकार लगाई तो एम्स पहुंचे
कमलनाथ
अब तक 15 पॉजिटिव
मप्र में एक ही दिन में मिले कोरोना के छह पॉजिटिव; इंदौर में पांच, भोपाल में एक
भोपाल में 3 दिन पहले पॉजिटिव मिली युवती के पिता भी संक्रमित मिले, 20 मार्च को कमलनाथ की पत्रकार वार्ता में शामिल हुए थे, इसी दिन विधानसभा भी गए थे केके सक्सेना
भास्कर न्यूज | भोपाल/इंदौर/ उज्जैन
कोरोना संक्रमण से बुधवार को प्रदेश में पहली मौत हुई। उज्जैन की 65 वर्षीय महिला ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार रात इंदौर में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें उज्जैन की यह महिला भी शामिल थी। तीन दिन से उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 15 हो गई है।
इधर, भोपाल में कोरोना पीड़ित गुंजन के पिता केके सक्सेना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हैरानी की बात ये है कि पेशे से पत्रकार सक्सेना 20 मार्च को सीएम हाउस में हुई कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेटी के साथ गए थे। इस दौरान वे करीब 200 लोगों के बीच बैठे रहे और इसके बाद वह विधानसभा भी गए। उनके पॉजिटिव मिलने के खबर आते ही बुधवार को जेपी अस्पताल में करीब 30 पत्रकार और अन्य परिचित जांच कराने पहुंचे। विधानसभा के प्रमुख सचिव और जनसंपर्क सचिव ने भी इन सभी से खुद को क्वारेंटाइन करने को कहा है। विधानसभा सचिव ने खुद को भी आइसोलेट कर लिया है। शेष|पेज 11पर
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा। चिन्हित प्राइवेट मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल में भी निशुल्क इलाज किया जाएगा। प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान भारत में निर्धारित दरों के हिसाब से भुगतान होगा।
फसल कटाई न हो प्रभावित
सीएम ने कहा कि फसल कटाई में लगे मजदूरों और हार्वेस्टर्स संचालकों को जरूरी सुविधा दी जाए। फसल कटाई प्रभावित ना हों। हार्वेस्टर्स कभी भी न रोके जाएं।
30 पत्रकाराें की हुई स्क्रीनिंग, नहीं मिले लक्षण
पत्रकार सक्सेना के संपर्क में अाए 30 पत्रकाराें की बुधवार काे जेपी अस्पताल में स्क्रीनिंग की गई। अच्छी बात यह रही कि एक भी पत्रकार में काेराेना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। बावजूद इसके इन पत्रकाराें काे हाेम क्वारेंटाइन में रहने काे कहा गया है।
यह तस्वीर 20 मार्च की है, जब कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें केके सक्सेना सहित कई पत्रकार शामिल हुए थे। कुछ सक्सेना के काफी करीब बैठे थे।
पत्रकार सक्सेना जांच रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाने के बाद बुधवार दाेपहर में ही स्वास्थ्य अमला उनके प्राेफेसर काॅलाेनी स्थित घर पहुंचा। टीम ने रिपाेर्ट दिखाई अाैर सक्सेना काे इलाज के लिए एम्स चलने काे कहा। साथ ही उनके मकान काे सेनेटाइज करने की कार्रवाई शुरू की ताे वे बिफर गए। उन्हाेंने टीम के साथ एम्स जाने मना कर दिया, साथ ही घर सेनेटाइज करने से भी राेक दिया। टीम के लाेगाें ने उन्हें काफी समझाने की काेशिश की, लेकिन वे कुछ सुनने काे तैयार नहीं थे। उन्हाेंने इधर-उधर फाेन लगाना शुरू कर दिए। एेसे में टीम ने अपने अधिकारियाें काे इसकी सूचना दी। अंत में कलेक्टर तरुण पिथाेडे ने फाेन पर पत्रकार सक्सेना काे फटकार लगाई, इसके बाद वे एम्स गए। टीम ने उनके घर के साथ ही अासपास के पूरे इलाके काे सेनेटाइज किया है।
Áविधानसभा सचिव ने खुद को आइसोलेट किया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-ujjain39s-woman-dies-in-indore-the-first-death-from-corona-in-the-state-070624-6913862.html
No comments:
Post a Comment