जबलपुर.जबलपुर में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित चार लोग मिलने के बाद प्रदेश में शनिवार को दहशत बढ़ गई। राज्य की उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान की सीमाएं सील कर दी गई हैं। जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, ग्वालियर, बैतूल, बालाघाट जिलों को दो से तीन दिन तक लॉकडाउन कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा नरसिंहपुर 14 दिन और ग्वालियर तीन दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा। अलग-अलग शहरों में विदेश से आए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है, ताकि संक्रमण का पता लगाया जा सके।
जबलपुर में संक्रमित मिले सराफा व्यापारी मुकेश अग्रवाल दुबई से लौटने के बाद अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान वे 450 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आए। प्रशासन अब उन सभी 450 लोगों की तलाश में जुट गया है। इनमें से 22 लोगों की तलाश भी की जा चुकी है। इन सभी के टेस्ट कराए गए है। अभी पांच की रिपोर्ट आई है, जो निगेटिव है।
मॉरीशस एयरपोर्ट पर 100 छात्रों को रोका, इनमें भोपाल के दस
भारत के 100 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स को मॉरीशस एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह मुंबई आ रही फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। एयर मॉरीशस और एअर इंडिया की फ्लाइट में इन छात्रों को चैक-इन नहीं करने दिया गया। सभी ने जब इसका विरोध किया तो मॉरीशस एयरपोर्ट पर पुलिस बुला ली गईं। इनमें भोपाल के करीब 10 छात्र शामिल हैं।
भोपाल : आज दूध व दवा मिलेगी बाजार बंद; बसें, टैक्सी नहीं चलेंगी
दूध : सांची पार्लर खुले रहेंगे, दूध मिलेगा। दवाइयां, मेडिकल स्टाेर्स, अस्पताल खुले रहेंगे। एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बसें औरटैक्सी : लाे फ्लाेर बसें, अाेला-उबर और इंटर स्टेट बसें भी नहीं चलेंगी।
ट्रेन : कई रद्द हैं, कई री-शेड्यूल की गईं।
पेट्राेल पंप : सभी खुले रहेंगे।
बाजार : न्यू मार्केट, दस नंबर, चाैक बाजार सहित शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे।
रेस्तरां और फूड डिलीवरी : 31 मार्च तक बंद। ऑनलाइन फूड डिलीवरी भी बंद रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/now-the-whole-territory-in-the-horror-of-corona-mp-borders-sealed-7-districts-two-to-three-days-lockdown-127024243.html
No comments:
Post a Comment