भोपाल .मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के लिए मध्यप्रदेश एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलाॅजी (मैपआईटी) ने वैकेंसी निकाली है। जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक सहित चार पदों के लिए 166 वैकेंसी है।
शुरुआत में सभी नियुक्ति अधिकतम दो वर्ष के लिए संविदा पर होंगी। इसमें जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक के अलावा वरिष्ठ प्रशिक्षक, प्रशिक्षक और सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन फॉर्म जमा होने लगे हैं।
फॉर्म जमा करने के लिए अंतिम तारीख 20 अप्रैल तय की गई है। फाॅर्म पोर्टल http://mponline.gov.in के माध्यम से भर सकते हैं। इन सभी पदों पर पोस्टिंग संबंधित जिले की जिला-ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा की जाएगी। इसके लिए विभिन्न योग्यताएं तय की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/166-vacancies-for-four-posts-including-district-e-governance-manager-to-be-filled-by-april-20-127024239.html
No comments:
Post a Comment