Thursday, March 19, 2020

दुनिया: टॉप 10 देशों में चीन में सबसे कम 34 नए केस


अमेरिका: न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने ट्रेडिंग फ्लोर बंद किया

{अमेरिका: न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने ट्रेडिंग फ्लोर बंद कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग जारी रहेगी।

{सऊदी अरब: सऊदी अरब ने वर्चुअल जी-20 समिट आयोजित करने का फैसला लिया है।

{जापान: सरकार अपने नागरिकों को 2065 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज देगी।

{रूसः कोरोना के टीके के फॉर्मेट का परीक्षण किया। जून तक आने की उम्मीद।

{ब्रिटेन: संक्रमण जारी रहने तक ब्रेग्जिट पर बातचीत टालने की सिफारिश की गई है।

{ऑस्ट्रेलियाः संक्रमण फैलने के डर से सभी सीमाओं को बंद करने का फैसला लिया।

{चीनः 8 और देशों के नागरिकों के प्रवेश पर बैन चीनी नागरिकों के लिए 14 दिन क्वारेंटाइन तय।

उत्तराखंड ने 60 करोड़ रु. का विशेष फंड रखने की घोषणा की

{संसद: कैंटीन 31 मार्च से कैशलेस। एसबीआई ने इसके लिए खास प्रीपेड कार्ड देने की तैयारी की।

{उत्तराखंड: राज्य सरकार ने कोरोना से निपटने को 60 करोड़ रु. का विशेष फंड रखने की घोषणा की।

{दिल्ली: सभी रेस्तरां बंद करने के आदेश। 20 से अधिक लोगों के एक जगह जुटने पर रोक।

{एसएससी: जूनियर इंजीनियर विभिन्न ट्रेड की परीक्षाएं स्थगित। ये 30 मार्च को होने वाली थीं।

{रेलवे: यात्रियों की संख्या कम होने से 31 मार्च तक 84 और ट्रेन रद्द। कुल 155 ट्रेन रद्द।

दुनिया: अमेरिका में 2096 नए केस

देश कुल मामले नए मामले मौतें ठीक हुए

चीन 80,928 +34 3245 70,420

इटली 41,035 +5,322 3,405 4,440

ईरान 18,407 +1,046 1,284 5,979

स्पेन 17,395 +2,626 803 1,107

जर्मनी 14,544 +2,217 43 113

अमेरिका 11,355 +2,096 171 108

फ्रांस 10995 +1861 372 602

द. कोरिया 8565 +152 91 1947

स्विटजरलैंड 3,944 +829 41 15

ब्रिटेन 2,692 +66 137 65

भारत: सबसे ज्यादा 48 केस महाराष्ट्र में

राज्य कुल मामले विदेशी मौतें ठीक हुए

महाराष्ट्र 48 03 01 00

केरल 30 02 01 03

यूपी 28 01 00 09

हरियाणा 17 14 00 00

दिल्ली 16 01 01 03

कर्नाटक 14 00 01 00

राजस्थान 10 02 00 03

लद्दाख 08 00 00 00

तेलंगाना 07 02 00 01

कश्मीर 04 00 00 00

रात 12:30 बजे तक के आंकडे़

अफवाहों के विरुद्ध


कोरोना पर सोशल मीडिया पर बहुत सी खबरें वायरल हो रही हैं। इनमें से कई समाचार झूठे हैं। भास्कर ऐसी खबरों की पड़ताल करेगा और पाठकों को सच्चाई बताएगा।

भारत में 1 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति कर सकता है 1.7 लोगों को संक्रमित

वुहान में कोरोनावायरस से पीड़ित एक व्यक्ति औसतन 2.14 लोगों में संक्रमण फैला रहा था। वहीं, ईरान में यह औसत 2.73 और इटली में 2.34 है। भारत में मौजूदा औसत बरकरार रहा, तो अगले 5 दिन में संक्रमित लोगों की संख्या 200 हो जाएगी। चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंस की स्टडी के मुताबिक, भारत में एक कोरोना पॉजिटिव औसतन 1.7 लोगों को संक्रमित कर रहा है। हालांकि ये बुरी तरह प्रभावित देशों के मुकाबले बेहद कम है, जो इससे पैदा होने वाली गंभीर स्थिति के लिहाज से बहुत अच्छा है। वैज्ञानिक संक्रमितों के औसत को आर-नॉट कह रहे हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना के प्रसार की रफ्तार का आकलन करने के लिए मैथेमेटिकल मैट्रिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे संभावित संक्रमण का अनुमान लगाने में मदद मिल रही है। साथ ही महामारी की रोकथाम के लिए योजना बनाने में आसानी हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आर-नॉट की दर 1 से कम होने का मतलब है कि देश में बीमारी अभी महामारी नहीं है। एक से ज्यादा होने का मतलब होता है कि मरीज तेजी से बढ़ेंगे। इस औसत का इस्तेमाल ऐसी नई बीमारी के लिए होता है, जिसके बाकी लोगों में फैलने का बराबर खतरा हो।





वायरल: सिरके का इस्तेमाल करके कोरोनावायरस को मार सकते हैं

मैसेज वायरल हो रहा है कि सिरका कोरोनावायरस को मार सकता है

{अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक सिरके से बैक्टीरिया मर सकते हैं, पर वायरस पर इसका असर नहीं होता। यह डिसइंफैक्टेंट का काम भी नहीं करता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-world-china-has-the-lowest-34-new-cases-among-the-top-10-countries-063032-6879329.html

No comments:

Post a Comment