उक्त बातें नवनियुक्त गुलाना भाजपा के मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह सिसोदिया ने नगर के महाराणा प्रताप चौराहे पर कही। इस अवसर पर विधानसभा सह प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ता की मेहनत है और यह आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्वागत सम्मान कार्यक्रम में अतिथि शिवनारायण मेवाड़ा, भादर मेवाड़ा, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश टेलर थे। जिन्होंने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पुष्पांजलि अर्पित की थी। नवनियुक्त अध्यक्ष का साफा हार फूल और मिठाई खिलाकर अतिथियों ने स्वागत किया।इस अवसर पर गोपाल भगत, विजय सिंह मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, कृपाल मेवाड़ा, मंडल मीडिया प्रभारी किशोर राजगुरु, सुनील राठौर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-i-will-run-the-entire-mandal-on-the-strength-of-the-workers-sisodia-072522-5989566.html
No comments:
Post a Comment