Sunday, November 24, 2019

बैतूल और आमला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एटीएम की सुविधा

नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बैतूल, आमला और पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को एटीएम की सुविधा मिलेगी। एसबीआई ने रेलवे स्टेशनों पर एटीएम लगाने की स्वीकृति दी है। स्टेशन परिसर में एटीएम लगाने को लेकर बैंक ने सर्वे भी कर लिया है। स्टेशन परिसर में एटीएम लगने से यात्रियों को रुपए निकालने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

रेलवे स्टेशन पर एटीएम नहीं होने से यात्रियों को जरूरत पड़ने पर स्टेशन के बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। स्टेशन में एटीएम नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी बाहर से आने वाले यात्रियाें काे हाेती है। बाहर से आने वाले यात्री बसों से उतरकर ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन आ जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट व अन्य खाद्य सामग्री लेने के लिए रुपए करने के लिए स्टेशन परिसर में एटीएम मशीन की तलाश करते हैं। कई बार यात्री को बैतूल स्टेशन पर एटीएम नहीं होने की जानकारी नहीं हाेती है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे ने एसबीआई के अधिकारियों से चर्चा कर स्टेशन परिसर में एटीएम लगाने की मांग रखी थी। इस पर एसबीआई अधिकारियों ने एटीएम लगाने पर अपने स्वीकृति दे दी है। बैंक जल्द ही बैतूल, आमला और पांढुर्ना रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम लगाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-passengers-will-get-atm-facility-at-betul-and-amla-railway-stations-064150-6021924.html

No comments:

Post a Comment