Friday, November 22, 2019

ठेकेदार ने पौने एक बजे ऑनलाइन परमिट लिया, एसडीओपी ने डेढ़ बजे पकड़ ली शराब

ठेकेदार ने पौने एक बजे ऑनलाइन परमिट लिया, एसडीओपी ने डेढ़ बजे पकड़ ली शराब

भास्कर संवाददाता | दतिया

दतिया एसडीओपी गीता भारद्वाज द्वारा झांसी रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेका के सामने से पकड़ी गई अंग्रेजी शराब विवादों में है। शराब का ऑनलाइन परमिट 12.46 बजे से दो बजे के बीच का था जबकि एसडीओपी ने शराब और वाहन डेढ़ बजे पकड़ा। इस संबंध में ठेकेदार वीरेंद्र राय ने एसडीओपी पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए मप्र के डीजीपी से शिकायत की है।

ठेकेदार ने बताया कि गुरुवार को वाहन क्रमांक एमपी 32 डी 162 से अंग्रेजी शराब (वियर) की 21 पेटी रखकर उनाव रोड स्थित होटल प्राक्षी में ले जाई जानी थी। वाहन मालिक ने झांसी रोड स्थित शराब ठेका से वियर की पेटी वाहन में रखीं और वहीं खड़ा था तभी एसडीओपी ने वाहन पकड़कर जब्त कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-contractor-obtained-online-permit-at-quarter-to-one-sdop-caught-liquor-at-half-past-one-071057-6004631.html

No comments:

Post a Comment