Monday, November 25, 2019

सिंघोरी अभयारण्य में हो रही सागौन की कटाई

प्राकृतिक वन संपदा से पटे सिंघोरी अभयारण्य में इन दिनों अवैध रूप से कटाई चल रही है। इस जंगल से बड़ी मात्रा में लकड़ी काट कर चोर ले जा रहे हैं। जगल में कटे पेड़ के ठूंठ आसानी से देखे जा सकते है। इसके बाद भी वन विभाग का अमला जंगल काे कटने से नहीं रोक पा रहा है।

लकड़ी चोर जंगल के ही अंदर बड़े-बड़े पेड़ काट कर उनकी वहीं पर सिल्ली, पटिया और चरपट तैयार करके ले जा रहे हैं। हाल ही में भगदेई एवं बाजनी के जंगल में पेड़ों को काटा गया है। यहां पर हुई सागौन पेड़ की कटाई को वन अमला पुरानी कटाई होने का कहकर पल्ला झाड़ता नजर आ रहा है।

सागौन की अवैध कटाई का मामला आए दिन उजागर होने के बावजूद तस्करों पर वन विभाग की मेहरबानी इस ओर इशारा करती है कि जंगलों में होने वाली कटाई में विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की पूरी मिलीभगत है।

भगदेई में सागौन की कटाई के बाद ठूंठ नजर आ रहे हैं।

कराई जा रही है जांच

भगदेई एवं बाजनी के जंगल में हुई कटाई की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -ओंकार सिंह मस्कोले, अधीक्षक सिंगोरी अभयारण्य बाड़ी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bareli News - mp news teak harvesting in singhori sanctuary


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-teak-harvesting-in-singhori-sanctuary-063627-6027878.html

No comments:

Post a Comment