Thursday, November 21, 2019

धूल से आंखों में जलन, एलर्जी से खुजली के रोज आ रहे दो मरीज

वाहनों के गुजरने के बाद उड़ता धूल का गुब्बारा।

छह माह में उखड़ी पड़ी सड़क, अफसर नहीं दे रहे ध्यान

जनवरी 2019 में इस हाईवे पर डामरीकरण किया गया था जो जुलाई माह में बारिश के आते ही उखड़ गया। डामरीकरण के 6 माह में ही सड़क पर एक इंच मोटी परत इस रोड पर अलग ही नजर आ रही है। उखड़ी हुई सड़क के नीचे पिछले साल का डामरीकरण और मार्किंग दिखाई दे रहा है। निर्माण कंपनी की लापरवाही के बाद भी अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

जांच के लिए आ रहे रोजाना मरीज

धूल से आंखों में जलन, एलर्जी से खुजली के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अब रोजाना दो मरीज इसकी जांच के लिए आ रहे हैं। दमा के रोगियों को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ हो रही है। -डॉ. अनिल कुमावत, मेडिकल ऑफिसर, बलवाड़ा

उखड़ी हुई सड़क की कराएंगे जांच

कंपनी द्वारा पूर्ण निर्माण नहीं किया गया है। निर्माण की 3 साल की गारंटी है। अभी गारंटी चालू नहीं हुई है। जहां सड़क उखड़ी है। उसकी जांच कर काम को पूरा कराया जाएगा। -आरके जैन, संभागीय महाप्रबंधक, एमपीआरडीसी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BALWADA News - mp news burning eyes with dust allergic itching two patients coming daily


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-burning-eyes-with-dust-allergic-itching-two-patients-coming-daily-073054-6000789.html

No comments:

Post a Comment