Saturday, November 23, 2019

भवन नहीं होने से झोपड़ी में पढ़ रहे बच्चे

भास्कर संवाददाता | बिस्टान/सिरवेल

वनांचल के कुम्हारबेड़ी में प्राथमिक शाला भवन बनेगा। शनिवार को विधायक केदार डावर ने भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। अंबा सरपंच रावल डुडवे ने कहा अंबा से कुंभी तक की सड़क लंबे समय से जर्जर है। मुख्यमंत्री सड़क योजना में निर्माण को लेकर आवेदन भी दिया। अंबा के डावरिया फाल्या की महिलाओं ने बताया अब तक यहां प्राथमिक शाला भवन नहीं बना। झोपड़ी में बच्चे पढ़ने को मजबूर है। विधायक ने सड़क व प्रावि भवन निर्माण के प्रयास का आश्वासन दिया। चिरमुंडी के ग्रामीणों ने 1 दिसंबर को होने वाले सरस्वती शिवपंथी सत्संग मेले का निमंत्रण भी विधायक को दिया। जपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ध्यानसिंह वास्कले, सरपंच विक्रम वास्कले, दिनेश सेन, गुलाबसिंह, गोरेलाल सरदार, मुख्तार शेख आदि मौजूद थे।

विधायक केदार डावर को स्कूल भवन की समस्या बताई।

अौर इधर...आरटीई के बच्चों से फीस लेने पर स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई

खरगोन | िजलेभर में आरटीई में अध्ययनरत बच्चों से स्कूल संचालकों की जांच होगी। यदि फीस लेना सामने आया तो कार्रवाई होगी। राज्य शिक्षा केंद्र की संचालक आईरीन सिंथिया जेपी ने कलेक्ट गोपालचंद्र डाड को पत्र लिखा है।

सकल जैन समाज ने किया अंडा वितरण का विरोध

खरगोन | आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पोषण आहार में अंडा परोसने के निर्णय का विरोध तेज होने लगा है। शनिवार को वर्धमान जैन श्वेतांबर स्थानकवासी श्रीसंघ, श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, दिगंबर जैन समाज, अखिल भारतीय जैन कांफ्रेंस, मानव सेवा समिति ने भी मप्र सरकार के निर्णय को गलत बताते हुए ज्ञापन सौंपा। सकल जैन समाज व शाकाहारी समाज के शांतिलाल जैन, विनोद जैन, ललित जैन, शरद बजाज आदि ने बताया कि निर्णय को रद्द करना चाहिए। यदि इसे रद्द नहीं किया तो जैन समाज व शाकाहारी वर्ग प्रदेशभर में अहिंसक तरीके से प्रदर्शन करेगा।

समाजजनों ने कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bistan News - mp news children studying in hut due to lack of buildings
Bistan News - mp news children studying in hut due to lack of buildings


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-children-studying-in-hut-due-to-lack-of-buildings-065614-6014366.html

No comments:

Post a Comment