Friday, November 22, 2019

देश का पहला मामला- मालवा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार कॉन्ट्रैक्टर ने बदला मेन्यू, शाकाहारी हुई ट्रेन

मालवा एक्सप्रेस (महू-इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस) के पेंट्रीकार में शुद्ध शाकाहारी नाश्ता-खाना यात्रियों को मिल रहा है। ट्रेन के पेंट्रीकार में अंडे का उपयोग भी नहीं करते हैं। ये निर्णय रेलवे का नहीं बल्कि यात्रियों की पसंद अौर धार्मिक भावनाओं को देखते हुए पेंट्रीकार कॉन्ट्रैक्टर ने लिया है। मालवा एक्सप्रेस ट्रेन वैष्णोदेवी तक जाती है। ट्रेन में ज्यादातर यात्री धार्मिक यात्रा पर जाने वाले होते हैं। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) का मेन्यू तय है। इसमें दोनों तरह का खाना होता है। ट्रेन से जुड़े स्टाफ का कहना है पेंट्रीकार में अंडा भी देख यात्री खाने, नाश्ते में संकोच करते थे, इसे लेकर मेन्यू उन्हीं के हिसाब से तय किया है। यात्रियों की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए नाश्ता, खाना शुद्ध शाकाहारी बना रहे हैं। आईआरसीटीसी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा हम लगातार ट्रेन का निरीक्षण करते हैं। ये ट्रेन के पेंट्रीकार में शाकाहारी खाना ही है। वहीं, रेलवे पैसेंजर एमीनिटीज कमेटी के सदस्य नागेश नामजोशी का कहना है यह निर्णय काफी अच्छा है। इसमें यात्रियों की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-country39s-first-case-pantrycar-contractor-of-malwa-express-changed-menu-train-turned-vegetarian-071155-6004994.html

No comments:

Post a Comment