
बैतूल| शहर के शंकरनगर में ट्रिपल मर्डर के मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए दिन-रात संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। हत्या के समय मृतक फर्नीचर व्यापारी नंदकिशोर मालवीय के कुत्ते के घर में होने व हत्यारों पर नहीं भौंकने, शांत बैठे रहने के मामले की भी पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। डीएसपी मोतीलाल कुशवाह, एसडीओपी आनंद राय, कोतवाली थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे, गंज प्रभारी एसएन मुकाती, बैतूलबाजार प्रभारी आदित्य सेन 4 दिनों से गंज थाने में संदिग्धों से अलग-अलग पूछताछ कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-triple-murder-case-even-after-5-days-the-police-did-not-find-a-clue-of-the-killers-064133-6021919.html
No comments:
Post a Comment