1967 में बना था पुराना भवन, अब नया भवन बनाने के लिए किया जाएगा डिस्मेंटल
भास्कर संवाददाता | बैतूल
जिला अस्पताल के 1967 में बनाए गए भवन का डिस्मेंटल करने के लिए कमिश्नर नर्मदापुरम संभाग से स्वीकृति दे दी है। अब इस भवन का डिस्मेंटल करके 150 बेड वाला नया भवन बनाया जा सकेगा। दरअसल पुराने भवन की मजबूती का केल्कुलेशन करके इंजीनियरों ने इसकी कीमत 17 लाख रुपए निकाली थी। 10 लाख से अधिक कीमत निकलने के कारण कमिश्नर नर्मदापुरम से डिस्मेंटल की अनुमति मांगी गई थी। यह अनुमति मिल गई है। अब काफी पहले खाली करवाए गए पुराने अस्पताल भवन को स्वास्थ्य विभाग निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी, पीआईयू को हैंडओवर करेगा।
वर्तमान में इस पूरे अस्पताल भवन में केवल एक कमरे में एक्सरे होता है। वहीं अन्य कमरों में कुछ सामान रखा है। इसके बाद पीडबल्यूडी पीआईयू इस भवन के डिस्मेंटल का काम शुरू करवाएगी। पीआईयू के प्रोजेक्ट इंजीनियर केके सिंगारे ने बताया कमिश्नर कार्यालय से पुराने भवन के डिस्मेंटल की अनुमति मिल गई है। अब स्वास्थ्य विभाग से भवन हैंडओवर लेकर डिस्मेंटल कार्य शुरू किया जाएगा।
 
भास्कर ने उठाया था मुद्दा
ज्ञात हो कि भास्कर ने 20 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग ने जिसे ढहाने की सिफारिश कर दी, पीडल्यूडी का मत यह तो मजबूत है शीर्षक से खबर प्रकाशित करके जिला अस्पताल के पुराने भवन का डिस्मेंटल नहीं होने से नया अस्पताल भवन नहीं बनने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद परमिशन मिली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-52-year-old-building-of-the-district-hospital-will-be-dismantled-the-commissioner-approved-064519-6014246.html
No comments:
Post a Comment