शासन की योजना के तहत स्कूलों की शाला प्रबंधन समितियों को गैस भट्टी, चुल्हा, गैस टंकी वितरण शनिवार को धाबा में किया। जन शिक्षा केंद्र धाबा के अंतर्गत आने वाले 40 मिडिल तथा प्राइमरी स्कूलों की शाला प्रबंधन समिति सदस्यों को गैस एजेंसी सांवलमेंढा के संचालक ने प्रशिक्षण भी दिया।
कार्यक्रम में विधायक धरमूसिंह सिरसाम, जनपद अध्यक्ष संजय मावसकर, पुरुषोत्तम तिवारी ने गैस टंकी, भट्टी तथा चूल्हा का वितरण किया। इस अवसर पर बीईओ जीसी सिंह, बीआरसी बीआर नरवरे, बीजीसी शैलेजा सिकरवार, बीएसी कैलाश धाकड़, जनशिक्षक रणजीत बट्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-distributed-gas-stove-and-tank-to-committee-members-of-40-schools-064601-6014282.html
No comments:
Post a Comment