Saturday, November 23, 2019

जिस वेन में पुलिस ने एक दिन पहले पकड़ी थी शराब, उस वेन के मालिक ने 20 घंटे बाद की आत्महत्या

पुलिस ने जिस वेन से एक दिन पहले 3 आरोपियों से 72 लीटर शराब पकड़ी थी। उसके मालिक ने 20 घंटे बाद शुक्रवार शाम को ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। वेन का पता परिजनों को शनिवार की सुबह लगा है, जब परिजन मृतक के पीएम के लिए थाने पहुंचे थे। हालांकि अभी यह वेन इंदौर निवासी के एक व्यक्ति केे नाम पर है। लेकिन वेन के पीछे मृतक का नाम एवं पता लिखा हुआ है। जिसे परिजनों ने पहचान लिया। मृतक ने आत्महत्या क्यूं की इसका कारण अभी अज्ञात है। लेकिन घटना स्थल पर मृतक की बाइक एवं मोबाइल मिला है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शाम 7 बजे हुई थी आखिरी बार पिता की बात- देहरी रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर बेरखेड़ी माफी निवासी जितेंद्र सिंह पिता सुरेश सिंह लोधी उम्र करीब 25 वर्ष का शव शुक्रवार शाम करीब 9 बजे बरामद हुआ है। उसके पिता सुरेश सिंह लोधी ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे बेटा जितेंद्र को कॉल कर घर आने के बारे में पूछा तो उसने कहा हम आ रहे हैं पापा। जब वह नहीं आया तो करीब 8 बजे कई बार कॉल किया। लेकिन उसने मोबाइल रिसीव नहीं किया। उसके बाद उसे खोजने निकले तो उसकी बाइक झांसी रेलवे ट्रैक देहरी रोड के अंडरब्रिज के पास रखी मिली। थोड़ी देर बाद वह अाैर उनके रिश्तेदार मुकेश अंडरब्रिज पहुंचे और बेटे की खोज की तो जितेंद्र पटरी पर मृत अवस्था में पड़ा था। जिसके सिर में चोट में थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-the-owner-of-the-van-who-was-caught-by-the-police-a-day-earlier-committed-suicide-20-hours-later-065556-6013601.html

No comments:

Post a Comment