Saturday, November 23, 2019

जेएच काॅलेज प्रबंधन ने एक दिन में दीमक लगी 200 किताबें छांटीं

जेएच कॉलेज के अधूरे भवन में संचालित लाइब्रेरी में बोरे में बंद किताबों को दीमक द्वारा चट करने का मामला भास्कर में उजागर होने के बाद कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया है। प्रबंधन ने शनिवार को बोरे में बंद रखीं किताबों की छंटनी का काम शुरू कर दिया है। वहीं कॉलेज प्रबंधन ने भवन को पूरा करने के लिए भी प्रयास फिर से शुरू कर दिए हैं। प्राचार्य डॉ. विजेता चौबे ने शनिवार को लाइब्रेरी भवन को पूरा करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के पीएस हरिरंजन राव से बजट देने की मांग की है।

कॉलेज में 2.40 करोड़ रुपए से 2012 लाइब्रेरी व मल्टीयूटीलिटी भवन निर्माण पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया था। 2015 से 72 लाख रुपए नहीं अाने से काम बंद है। वहीं जगह नहीं हाेने पर कॉलेज प्रबंधन ने अधूरे भवन में लाइब्रेरी बनाकर किताबें बाेरे में बंद कर रख दीं थीं। शनिवार को दीमक लगी किताबों की छंटनी शुरू की।

लाइब्रेरी प्रभारी विराजवर्धन पांडे ने बताया दीमक लगी किताबों को छंटनी कर सूची बनाने का काम शुरू किया है। प्राचार्य को 5 हजार तक की कीमत की किताबों को राइटअप कर नष्ट करने का अधिकार है। इसलिए एक बार में 5 हजार रुपए कीमत की किताबों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद प्रस्ताव लेकर इन्हें जलाया जाएगा।

20 से 30 किताबें ही एक बार में कर पाएंगे नष्ट, पूरी नष्ट करने में लग जाएंगे कई महीने

अब तक करीब 200 दीमक लगी किताबों निकाल ली हैं। कॉलेज में करीब 2 हजार किताबों को दीमक चट कर चुकी हैं। 20 से 30 किताबों की सूची तैयार करने पर ही ये किताबें 5 हजार की हो जाती हैं। ऐसे में एक बार 20 से 30 किताबों को ही नष्ट किया जा सकेगा। किताबों को नष्ट करने में कई माह लग जाएंगे। किताबों को राइटअप व नष्ट करने की प्रक्रिया लंबी चलने के कारण किताबों में लगी दीमक के साथ रखीं अन्य किताबों में भी दीमक लग लाएगी।

लाइब्रेरी प्रभारी किताबों की छंटनी कर सूची बनाते हुए। दूसरी फोटो में दीमक लगी किताबें।

बजट के लिए पीएस से चर्चा की है

लाइब्रेरी भवन के निर्माण पूर्ण करने व उसके लिए बजट को लेकर वीसी में पीएस से चर्चा की है। अच्छी किताबों को दीमक से बचाने के लिए छंटनी का काम किया जा रहा है। एक बार में अधिकतम 5 हजार रुपए की किताबें नष्ट की जाएंगी। - डॉ. विजेता चौबे, प्राचार्य, जेएच कॉलेज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news jh college management sorted 200 termite books in a day
Betul News - mp news jh college management sorted 200 termite books in a day


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-jh-college-management-sorted-200-termite-books-in-a-day-064544-6014261.html

No comments:

Post a Comment