सभी 12 आरोपियों को न्यायालय ने किया बरी
सेंधवा | शहर के किला परिसर में मंदिर का निर्माण कर सती प्रथा का महिमा मंडन करने के मामले में न्यायालय ने गुरुवार को सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। उधर, अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। आरोपी पक्ष के वकील तेजस शाह ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर कोठे ने गुरुवार को फैसला सुनाया। इसमें आरोपी उमेश गर्ग, रेखा गर्ग, अनूप गोयल, वंदना गोयल, मीना गोयल, प्रकाश अग्रवाल, कविता अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कृति अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग और विपुल गोयल आदि को दोषमुक्त कर बरी कर दिया गया। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संयोजक अधिवक्ता अजय मित्तल ने बताया आरोपियों को बरी करने की जानकारी मिली है। फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-uncontrolled-bus-overturned-dial-100-transported-injured-to-hospital-073031-6000794.html
No comments:
Post a Comment