संत सिंगाजी ताप परियोजना की श्री वृक्षगंगा अभियान समिति ने परियोजना में पौधारोपण कर विश्व आदिवासी दिवस मनयाा। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख वीके कैलासिया ने देहरादून से लाया गया सीता अशोक का पौधा रोपा।
समिति के पंकज पंवार ने बताया देश में पर्यावरण के सबसे बड़ा रक्षक हमारा आदिवासी समाज ही है, जो जंगल में रहकर अनुकरणीय सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता पेंडारे, होवेंद्र बरकड़े, संदीप मेश्राम, लोकेश दरवाई, धर्मेंद्र मेवाड़ा, जामसिंह चौहान, मनोज उराव, हेमंत सोनी, भीका चौहान, राजेंद्र जर्मन आदि उपस्थित थे।
परियोजना में ही काटे जा रहे हरे-भरे पेड़
सिंगाजी ताप परियोजना में हर साल पौधारोपण पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। कई पौधे पेड़ भी बन चुके हैं, लेकिन अफसरों की लापरवाही के कारण कुछ लोग हरे-भरे पेड़ काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोग बेखौफ पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। गर्मी में घास जलाने के लिए लगाई आग में भी कुछ पेड़ जल गए थे, लेकिन किसी अफसर ने इस कारण और जिम्मेदार पर कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। अगर ऐसी ही लापरवाही चलती रही तो लाखों रुपए व्यर्थ तो जाएंगे ही पर्यावरण का नुकसान भी होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/world-tribal-day-celebrated-by-planting-sita-ashokas-sapling-127603541.html
No comments:
Post a Comment