Sunday, August 9, 2020

नदी यूनिवर्सिटी बनाने के लिए वेबिनार में दिए लोगों ने सुझाव

नदियों को लेकर रिवर यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर विचार नर्मदा तटक्षेत्र पर काम करने वाले लोगों और देशभर के लोगाें ने कई सुझाव वेबिनार में दिए। कार्यक्रम समन्वयक अशोक विश्वाल ने बताया गूगल मीट में उमाकांत अमराव प्रमुख सचिव सहकारिता, पांडिचेरी की ओरिबल संस्था संचालक अनिता पाठक एवं देश की नदियाें काे जीवंत बनाने वाले 100 लाेगाें ने सहभागिता की। वेबिनार में यह बताया कि नर्मदा में पूरे वर्ष जल क्यों रहता है और पेड़ पौधों के लगाने का क्या महत्व है।
इसके बाद वरिष्ठ आईएएस उमाकांत उमराव ने कहा कि यह कार्यक्रम 25 नवंबर 2016 को प्रारंभ हुआ था, उसकी गति और उत्साह आज भी वैसा ही है। जो शुरुआत के समय था।

नदियों पर काम करने एक यूनिवर्सिटी जरूरी : पाठक
पांडिचेरी से शामिल हुईं अनिता पाठक ने बताया कि नदी के इकोसिस्टम से और उसके आस पास रहने वाले लोगों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने नदी यूनिवर्सिटी बनाने का भी उल्लेख किया। उनका मानना है कि नदियाें पर काम करने के लिए उसकी स्वयं एक यूनिवर्सिटी हाे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/people-suggested-in-the-webinar-to-make-river-university-127603506.html

No comments:

Post a Comment