बारिश के साथ शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इन क्षेत्रों के रहवासी हर साल इसी समस्या से रूबरू होते हैं। तेज बारिश के दौरान उन्हें घंटों घरों में कैद होना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों की होती है। शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच महापौर मीना जोनवाल ने इन क्षेत्रों का जायजा लिया।
निगम के अफसरों और कर्मचारियों के साथ उन्होंने केडी गेट, पत्ती बाजार, ढाबा रोड, इंदौर गेट, चामुंडा माता, माधव नगर अस्पताल का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था, जलभराव क्षेत्रों और सुलभ जन सुविधा केंद्रों का निरीक्षण किया। केडी गेट, दानीगेट, ढाबा रोड में रहवासियों से जलभराव क्षेत्रों की जानकारी ली। उन्होंने समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित अफसरों से कहा- कॉलोनियों के नालों और चेंबरों की सफाई की जाए। साथ ही ऐसी व्यवस्थाएं करें जिससे काॅलोनियों के नालों और चैंबरों का पानी एक जगह इकट्ठा न होकर बड़े नालों के जरिए निकासी हो जाए। ऐसे निचले इलाके जहां जल भराव की समस्या होती है वहां समतलीकरण कराया जाएगा। जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/people-said-trouble-in-every-rain-127600387.html
No comments:
Post a Comment