भौंरा सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को भुजरिया पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा एक दिन कम कर तीन दिन के लाॅकडाउन लगाने के कारण। मंगलवार काे जिले की सभी नदी, तालाबों के घाटाें पर भुजरिया का विर्सजन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने अपील की है कि अब ग्रामवासी बिना भीड़ लगाए अधिकतम 5 लोगों के साथ मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भुजरिया के विसर्जन कर सकेंगे।
भौंरा में भौंरा नदी पर विर्सजन किया जाएगा। लेकिन भुजरिया घाट की साफ- सफाई ग्राम पंचायत ने अभी तक नहीं कराई है। नदी किनारे गंदगी जमा हो गई है। इस वर्ष लगातार पानी नहीं गिरने से घाट पर गंदगी फैली पड़ी है। जबकि नदी में भुजरिया के विसर्जन के पानी पर्याप्त मात्रा में बह रहा है। ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत से भुजरिया विसर्जन के पूर्व नदी किनारे और घाट की सफाई कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत काे घाट की सफाई कराना चाहिए
प्रति वर्ष बड़ी संख्या में भौंरा के लोग भुजरिया पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाते आ रहे हैं। भुजरिया का विसर्जन हर वर्ष भौंरा नदी में किया जाता है। नदी किनारे गंदगी होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत को समय पूर्व घाट की सफाई कराना चाहिए।
राजेंद्र सिरोठिया, समाज सेवी, भौंरा
आज सुबह ही घाट की सफाई करा दी जाएगी
भौंरा नदी के किनारे पर गंदगी होने की शिकायत आपसे मिली है। भुजरिया विसर्जन पर किसी महिला-पुरुष को दिक्कत न हो इसलिए आज ही घाट पर सफाई करा दी जाएगी।
- नीलेश नायक, उपसरपंच, भौंरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/bhora/news/bhujariya-festival-today-dirt-immersion-problems-on-bhujria-ghat-of-bhaira-river-127583111.html
No comments:
Post a Comment