Friday, August 7, 2020

सत्ताधारी दल की बेरुखी से किसान संघ नाराज

समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी और किसानों के पुराने बकाया भुगतान, नहराें की गुणवत्ता युक्त लाइनिंग, मंडी एक्ट में किए गए बदलाव में सुधार की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का बेमियादी धरना शुक्रवार को 9वें दिन भी मंडी में जारी रहा। अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि किसानों से चर्चा करने नहीं पहुंचा। इससे किसानों में नाराजी है। संघ ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को किसानों ने कहा कि समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी नहीं होने से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जो किसान मूंग मंडी में और व्यापारियों को बेच चुके हैं, उन्हें अंतर की राशि का सरकार द्वारा भुगतान किया जाना चाहिए।

किसानों ने यूरिया, डीएपी के पर्याप्त स्टाफ और आपूर्ति की मांग की, गेहूं और चने का अभी तक भुगतान नहीं होने के पुराने मामले जल्दी हल करने की मांग रखी। संगठन ने कहा कि नहरों की लाइनिंग का काम ठीक नहीं हो रहा है। इसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने से नहरें ज्यादा दिन किसानों के लिए उपयोगी नहीं रह जाएंगी। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाना चाहिए।

संगठन ने पिछले साल खरीफ सोयाबीन फसल की बीमा राशि के भुगतान की मांग की मंडियों में उपज बेचने के लिए आने वाले किसानों की संख्या बढ़ाने की भी मांग रखी। मुख्यमंत्री कृषि पंप अनुदान योजना फिर से चालू करने की पुरजोर मांग उठाई। शुक्रवार को रहटगांव तहसील के किसान धरने में शामिल हुए।

सत्ताधारी दल का कोई भी जनप्रतिनिधि या नेता आज तक उन से चर्चा करने धरना स्थल पर नहीं पहुंचा। किसानों ने कहा कि सत्ताधारी दल की बेरुखी से यह साफ है कि सरकार किसी की भी रहे, किसानों की हमेशा अनदेखी की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरदा। धरने में शामिल किसान।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/farmers-union-angry-due-to-the-ruthlessness-of-the-ruling-party-127596975.html

No comments:

Post a Comment