Tuesday, August 25, 2020

बिना परमीशन लिए लगाया जा रहा मोबाइल टावर

कंजड़ मोहल्ला क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाये जाने का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया है। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुँचे सरोज साहू, सुरेश जाट, अंकुर जाट आदि ने शिकायत सौंपते हुए कहा कि मोबाइल टावर लगाने की कोई परमीशन नहीं है। उन्होंने पुलिस में भी इसकी शिकायत की है। थाना प्रभारी ने उन्हें बताया कि एनओसी माँगने पर वह भी नहीं दिखाई गई। लोगों का कहना है कि पास में ही स्कूल है और आसपास बीमार लोग भी रहते हैं ऐसे में मोबाइल टावर लगने से परेशानी बढ़ जायेगी। कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में 79 से ज्यादा शिकायतें पहुँचीं। अपर कलेक्टर वीपी द्विवेदी ने आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास निराकरण करने पहुँचाया। इसी तरह एक अन्य शिकायत विक्रम जाट, तरुण राेहितास ने करते हुए बताया कि निजी अस्पताल अन्य बीमारियों की जाँच नहीं कर रहे हैं और पेशेंट पर पहले कोरोना टेस्ट कराने का दबाव बनाते हैं। मरीज के परिजन यदि मना करते हैं तो फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं िकया जाता है। पी-4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/mobile-towers-being-installed-without-permission-127653597.html

No comments:

Post a Comment