लहार थाना पुलिस ने सीकरी रोड से अवैध शराब बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। हालांकि इस कार्यवाही में मुख्य आरोपी फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान जब्त किया है। यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि लहार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि सिकरी रोड पर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी संचालित है। इस सूचना पर लहार टीआई उपेंद्र छारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जहां सिकरी रोड पर खेत मे बनी एक कोठी से शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी, जिसकी तलाशी के दौरान 6 पेटी प्लेन शराब, 23 क्वार्टर मसाला, 323 क्वार्टर देशी शराब कुल 58.140 लीटर शराब जब्त की गई।
मौके से क्वार्टर शील्ड करने की मशीन, नापने का प्लास्टिक का पैमाना, 6 झाल प्लास्टिक के खाली क्वार्टर, थर्मामीटर, प्लेन मसाला स्टीकर, एक मोटरसाइकिल जिसका नम्बर एमपी 30 एमएम 4213 बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू मौके से भागने में सफल रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/liquor-factory-caught-from-sikri-road-127640086.html
No comments:
Post a Comment