Wednesday, August 5, 2020

घर से निकले मजदूर का तीसरे दिन झाड़ियों में मिला शव

राखी मनाने इंदौर से बोरगांव खुर्द (छोटा बोरगांव) आए मजदूर की तीसरे दिन गांव में मुख्य मार्ग पर झाड़ियों में लाश मिली। युवक के सिर व हाथ में चोंट के निशान मिले हैं। मृतक की शिनाख्त कैलाश पिता प्रेमा निहाले (45) निवासी खजराना इंदौर के रूप में की गई। मामला संदेहास्पद है, पदम नगर पुलिस जांच कर रही है।
मृतक कैलाश छोटा बोरगांव का स्थायी निवासी है। मजदूरी के लिए कुछ साल से वह इंदौर में रह रहा था। 3 अगस्त को बहन से राखी बंधवाने के बाद मां को बोलकर निकला कि मैं टहलने जा रहा हूं। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटा। 4 अगस्त को कैलाश के परिजन ने पदम नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी।
मृतक के परिजन ने बताया कि कैलाश की किसी से रंजिश नहीं थी। उसके सिर व हाथ में चोंट लगी हुई है। किसी ने हत्या की है घटनास्थल पर पहुंचे पदम नगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कैलाश की लाश के आसपास बाइक का टूटा हुआ एक पुर्जा मिला है। उसे बाइक वाले ने मारा है या फिर बड़े वाहन ने इसकी भी जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/dead-body-found-in-bushes-on-third-day-of-laborer-left-home-127589851.html

No comments:

Post a Comment