भू-माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर कार्यवाही शुरू हो गई है। रैगवाँ गाँव में डेढ़ करोड़ की सरकारी जमीन खाली कराने प्रशासन ने जेसीबी चलवाई। यहाँ काॅलोनाइजर ने नाला की भूमि पर गेट और बाउंड्रीवॉल बना ली थी तो एक ने श्मशान भूमि पर ही कंस्ट्रक्शन कर लिया था। एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम की टीम ने दोनों जगह कार्यवाही की। अधारताल तहसील क्षेत्र के रैगवाँ गाँव में शासकीय नाला की जमीन पर कस्तूरी सिटी कॉलाेनी बनाने बड़ा भारी गेट लगाया गया था और बाउंड्रीवॉल बना ली गई थी। बालाजी एसोसिएट के पार्टनर रवि पटेल द्वारा कब्जा करके प्लाॅटिंग की गई थी। 50 लाख रुपये कीमती 0.200 हेक्टेयर जमीन पर अतिक्रमण किया गया था।
आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें बना ली थीं| कब्जा करने वालों ने श्मशान भूमि को भी नहीं छोड़ा। रैगवाँ में एक करोड़ रुपये कीमती 0.400 हेक्टेयर श्मशान की भूमि पर आरएस खटीक द्वारा कब्जा करके आधा दर्जन दुकानों का निर्माण कराया गया था और दुकानों को किराये पर चलाया जा रहा था।
टीम ने यहाँ भी जेसीबी से अवैध निर्माण कर बनाई गई दुकानों को तोड़ा। इस जमीन की कीमत लगभग 1 करोड़ आँकी गई है। कार्यवाही में एसडीएम ऋषभ जैन, तहसीलदार प्रदीप मिश्रा, नायब तहसीलदार सुषमा धुर्वे, नगर निगम के वेदप्रकाश चौधरी व टीम मौजूद रही। शासकीय भूमि पर आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें बनी मिलीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/jcb-went-on-evacuation-of-government-land-127610332.html
No comments:
Post a Comment