अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर 6 दिसंबर 1992 को की गई कारसेवा में खंडवा सहित जिले से भी कारसेवक शामिल हुए थे। राम जन्मभूमि भूमिपूजन के अवसर पर इंदौर रोड स्थित आयल मिल परिसर में कारसेवकों का वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश डोंगरे ने अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में उस दौरान मीडिया में चली खबरों की क्लिपिंग टीवी पर दिखाई गई। इसमें खंडवा के कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण के जयघोष करते हुए दिखाई दे रहे थे। कुछ कारसेवक 1992 की उस घटना के दौरान खींचे गए फोटोग्राफ को देखकर पुरानी यादें ताजा कर रहे थे। कारसेवक राजेश बंजारा ने कहा हमलोग खंडवा से अयोध्या कारसेवा के लिए 4 दिसंबर को पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए निकले। दूसरे दिन पांच दिसंबर की शाम 7 बजे अयोध्या पहुंच गए। यहां पर 6 दिसंबर की सुबह सरयू नदी में स्नान कर कारसेवा में चले गए। सात दिसंबर को अयोध्या से इलाहाबाद और वहां से खंडवा ट्रेन की बोगी के ऊपर बैठकर आए। जब हम खंडवा आए तब तक कर्फ्यू लग चुका था। हमलोगों को स्टेशन से पुलिस ने अपने वाहन में बिठाकर घर छोड़ा था। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, सुभाष कोठारी, अरुणसिंह मुन्ना, राजपालसिंह तोमर, दीना पवार, हरीश कोटवाले, माणिकराव अाव्हाड़ सहित अन्य नेता एवं कारसेवक शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/came-from-ayodhya-to-khandwa-on-the-roof-of-the-train-reached-home-in-a-police-car-127589848.html
No comments:
Post a Comment