Monday, August 24, 2020

किसानों, युवाओं और गरीबों की चिंता पहली प्राथमिकता : गोविंद सिंह

भाजपा के कार्यकर्ता सेक्टर सम्मेलनों के क्रम में सोमवार को ग्राम बेरखेडी सडक सेक्टर में सम्मेलन आयोजित किए गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार प्राथमिकताओं में किसान, गरीब, युवाओं के साथ छोटे-छोटे कारोबारी भी हैं। गरीबों के कल्याण के लिए सरकार पैसों की कमी नहीं आने देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर मैं काम नहीं कर पा रहा था इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता लेकर जनता के लिए विकास की राहें खोली है। उन्होंने लोगड़िया समाज के लिए 3 साल में पक्के मकान बनाने, पीने के पानी की व्यवस्था, सड़कों का निर्माण, नलजल योजना आदि की भी घोषणा की है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान सांसद राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरौठिया, लक्ष्मण सिंह, रामकुमार साहू, सुधीर यादव, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/concern-for-farmers-youth-and-poor-is-first-priority-govind-singh-127649761.html

No comments:

Post a Comment