Wednesday, August 5, 2020

आयुक्त ने काउंटरों तक पहुंचकर देर से आने वाले कर्मचारियों को दी हिदायत

नगर निगम के काउंटर समय पर नहीं खुल रहे हैं। बुधवार सुबह हकीकत पता करने के लिए आयुक्त हिमांशु भट्ट 10.30 बजे काउंटरों तक पहुंचे। इस दौरान योजना विभाग के अधिकांश काउंटर बंद मिले। जाने काउंटर खुले थे वहां भी कर्मचारी माैजूद नहीं थे।
हालांकि कुछ कर्मचारी समय पर निगम पहुंच गए थे लेकिन काउंटर तक नहीं पहुुुंचे थे। आयुक्त ने रजिस्टर चेक कर कर्मचारियों की उपस्थिति पता की। इसमें पांच कर्मचारी ऐसे निकले जो सतत देरी से आ रहे हैं। समय पर उपस्थिति की पंचिंग नहीं कर रहे हैं। आयुक्त ने प्रभारी कार्यालय अधीक्षक कमल रघुवंशी से जानकारी लेकर देर से आने वाले सभी कर्मचारियों को हिदायत दी कि अब यदि कोई कर्मचारी तीन दिन तक सतत देरी से आता है तो आधे दिन का वेतन काटा जाएगा। इसके बाद देरी से आने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आयुक्त ने सभी विभाग प्रमुखों को आदेश जारी कर दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/commissioner-reaches-counters-and-instructs-latecomers-127589872.html

No comments:

Post a Comment