गुना जिले के आरोन थाने में 30 जुलाई को दर्ज आरएसएस के पूर्व प्रचारक और समाजसेवी चेतन भार्गव पर दर्ज आपराधिक प्रकरण वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तहसीलदार को नागरिकों ने ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि श्री भार्गव राष्ट्रहित और समाज कल्याण की भावना के साथ मास्क वितरण कार्य कर रहे थे। यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। लेकिन पुलिस ने उसे लॉकडाउन का उल्लंघन बताते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई निश्चित ही किसी षड्यंत्र या दुर्भावना के तहत की गई है। जबकि यही कार्य विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल भीड़ के साथ कर रहे हैं। किंतु उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले की जांच कराई जाए। पूर्व प्रचारक के खिलाफ दर्ज मामला तत्काल वापस लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में नितिन सक्सेना मकान दुबे सौरभ राजपूत दीपक साहू रितेश सेन चेतन यादव रचित अग्रवाल अमित अग्रवाल मनोज दुबे माधव शर्मा अजय रघुवंशी भूपेश जैन आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/demand-to-withdraw-case-filed-against-former-rss-pracharak-127600374.html
No comments:
Post a Comment