Monday, August 3, 2020

सावन के अंतिम सोमवार में भक्तों ने की विशेष अराधना

सावन माह के अंतिम सोमवार पर भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। इस बार माह के पांच सोमवार विशेष संयोग वाले थे। इसके चलते हर सोमवार भक्तों ने विशेष आराधनाएं की।
रक्षाबंधन और सोमवार एक साथ आने के कारण विशेष फलदायी दिन रहा। इसके चलते सुबह और शाम भक्तों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, गोपेश्वर महादेव मंदिर, उमापति महादेव मंदिर, नजर बाग आदि मंदिरों में भक्तों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दर्शन किए। गौरतलब है कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कई मंदिरों में भक्तों को गर्भगृह में जाकर अभिषेक करने की इजाजत नहीं थी। उमापति मंदिर और सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में गर्भगृह के बाहर पाइप लगाकर अभिषेक की व्यवस्था की गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/devotees-worshiped-on-the-last-monday-of-sawan-127583118.html

No comments:

Post a Comment