तीनों महासंघों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आयुध निर्माणियों में अपने-अपने स्तरों पर प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। आयुध निर्माणी खमरिया की लेबर यूनियन, सुरक्षा कर्मचारी यूनियन (इंटक) कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने गेट क्रमांक 1 के सामने लंच का बहिष्कार किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। यूनियन के अरुण दुबे, रामप्रवेश, राकेश शर्मा, अर्नब दासगुप्ता, आनंद शर्मा, केबीएस चौहान, रूपेश पाठक, आनंद शर्मा, राजेंद्र चडारिया, प्रेम लाल सेन, पुष्पेंद्र सिंह, मुकेश विनोदिया ने आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए अपील की है। पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/left-out-food-to-protest-127596995.html
No comments:
Post a Comment