Friday, August 21, 2020

देवास के शिप्रा डेम का गेट खोला, शिप्रा में लेवल बढ़ेगा

देवास जिले में हुई जोरदार बारिश से शुक्रवार को शिप्रा स्थित डेम लबालब हो गया है। डेम का लेवल 493.600 मीटर होने के बाद डेम का एक गेट खोल दिया। यह पानी शुक्रवार देर रात तक शहर पहुंचेगा। इससे शिप्रा का लेवल बढ़ेगा। पीएचई ने शिप्रा नदी के किनारे बसे गांवों में मस्जिदों के लाउड स्पीकर्स से ऐलान किया है कि शिप्रा का लेवल बढ़ सकता है। चौकीदारों को भी गांवों में अलर्ट किया गया है। इधर गंभीर डेम में लगातार पानी कम हो रहा है। दो दिन में 16 एमसीएफटी पानी कम हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/shipra-dame-gate-of-dewas-opened-level-will-increase-in-shipra-127640090.html

No comments:

Post a Comment