Saturday, August 22, 2020

इंजन लगने के बाद कपलिंग खुलने से मालगाड़ी दाे हिस्सों में बंट गई, स्टेशन पर छूट गए 7 डिब्बे

हाेशंगाबाद स्टेशन पर शनिवार सुबह 12 बजे भरी हुई मालगाड़ी कपलिंग खुलने से दाे हिस्साें में बंट गई। मालगाड़ी के 7 डिब्बे पीछे रह गए। इससे रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हाेने से टल गया। हालांकि मालगाड़ी के स्पीड में नहीं हाेने के कारण किसी भी प्रकार का हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी भाेपाल की ओर जा रही थी। लेकिन स्टेशन पर मालगाड़ी मंे एक इंजन जाेड़ा जाना था। इंजन जाेड़ने के बाद जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी ताे वह अनकपल हाेकर दाे हिस्साें में बंट गई। मालगाड़ी 7 डिब्बे छाेड़कर आगे बढ़ गई।

स्टेशन प्रबंधक एसके तिवारी ने बताया कि डाउन ट्रैक पर भाेपाल की जाने वाली मालगाड़ी केएसवी में पीछे इंजन जाेड़ने के लिए राेका गया था। लेकिन जैसे ही मालगाड़ी आगे की ओर बढ़ी ताे झटका लगने के कारण अनकपल हाेकर दाे हिस्साें में बंट गई। इसके बाद उसे पायलट व स्टाफ ने जाेड़कर रवाना किया। किसी भी प्रकार की काेई क्षति व हानि नहीं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After the opening of the engine, the goods train was divided into two parts due to opening of couplings, 7 coaches were left at the station.


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/after-the-opening-of-the-engine-the-goods-train-was-divided-into-two-parts-due-to-opening-of-couplings-7-coaches-were-left-at-the-station-127643196.html

No comments:

Post a Comment