क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए 6 बैराज और एक तालाब निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव इसके लिए प्रयासरत थे। जानकारी के अनुसार खरेली में बैराज का निर्माण 334.50 लाख में होगा। इससे करीब 300 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। जलोद में बैराज का निर्माण 376.34 लाख में हाेगा। इससे 360 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। भरकिया तलाई के लिए भी बैराज की स्वीकृति मिली है। इसका निर्माण 508.16 लाख की लागत से किया जाएगा। सांघवी में बैराज का निर्माण 332.79 लाख लागत से होगा। जिससे 280 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। बोरदा में भी बैराज निर्माण 353.20 लाख की लागत से किया जाएगा। इससे 240 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। क्षेत्र के गांव जुहावदा के किसानों के लिए भी 330.79 लाख की लागत से बैराज का निर्माण होगा। इससे 240 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। मुंगेला में 139.97 लाख की लागत से बड़ा तालाब बनेगा। इससे क्षेत्र की 130 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। सभी बैराज व तालाब की प्रशासकीय स्वीकृति जारी होकर ऑनलाइन टेंडर भी हो गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। जानकारी मनोज सोलंकी ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/approval-of-construction-of-6-barrages-and-ponds-in-the-area-facility-will-be-provided-in-irrigation-127583149.html
No comments:
Post a Comment