Friday, August 21, 2020

कटरा के 50 वर्षीय कपड़ा व्यापारी ने भोपाल और 76 साल के वृद्ध ने बीएमसी में तोड़ा दम

जिले में शुक्रवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। इसमें एक कटरा क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय कपड़ा व्यापारी थे। इनका इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल चल रहा था। जहां 3 दिन तक चले इलाज के बाद उन्होंने आईसीयू में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता और पुत्री भी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती है। मृतक के शव का अंतिम संस्कार भोपाल में ही किया गया।

वहीं बीएमसी में देर शाम सूबेदार वार्ड निवासी 76 वर्षीय वृद्ध की आईसीयू में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जाता है कि वृद्ध 17 अगस्त को बीएमसी में भर्ती हुआ था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। देर शाम अचानक वृद्ध की हालत बिगड़ने लगी थी। इसी वजह से वृद्ध की मौत हो गई। दो और मौत होने के बाद सागर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 49 पर पहुंच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/50-year-old-textile-trader-from-katra-in-bhopal-and-76-year-old-broke-into-bmc-127640030.html

No comments:

Post a Comment