कलेक्टर ने 3 संयुक्त कलेक्टर को एसडीएम के प्रभार सौंपे हैं। दो एसडीएम का स्थानांतरण व एक के अवकाश पर जाने के चलते ऐसी स्थिति बनी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पिछले दिनों डिप्टी कलेक्टर्स की स्थानांतरण सूची जारी की थी। गरोठ एसडीएम केसी ठाकुर का उज्जैन और मंदसौर एसडीएम अंकिता प्रजापति का राजगढ़ स्थानांतरण हुआ है। कलेक्टर ने ठाकुर को रिलीव करने के साथ उज्जैन से आए संयुक्त कलेक्टर रामप्रसाद वर्मा को गरोठ एसडीएम बनाया। वीरप्रतापसिंह को मंदसौर एसडीएम की जिम्मेदारी दी है। वहीं मल्हारगढ़ एसडीएम रोशनी पाटीदार के लंबे अवकाश पर जाने से संयुक्त कलेक्टर मुकेश शर्मा को एसडीएम का प्रभार सौंपा है। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने आदेश जारी किए हैं। तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों ने ज्वाइन भी कर लिया है। इधर, स्थानांतरित डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) अंकिता प्रजापति को रिलीव ना करते हुए संयुक्त कलेक्टर की शाखा का प्रभार दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/collector-also-handed-over-charge-of-sdm-to-3-joint-collectors-127656664.html
No comments:
Post a Comment