शहर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर कलेक्टर के निर्देश पर निगम ने 32 अतिक्रमण हटाए। शनिवार दोपहर 12 बजे कार्रवाई ओवर ब्रिज के पास से शुरू की। यहां से फल व्यवसायियों के आठ अतिक्रमण हटाए। इसके बाद इंदिरा चौक, निमाड़ नर्सरी और स्टेडियम क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इन स्थानों पर चाय-पान की गुमठियां रखी हुई थीं। अतिक्रमण हटाने से एक घंटे पहले निगम के एक कर्मचारी ने सभी व्यवसायियों को स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी। इसके बाद कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया तो कुछ के अतिक्रमण निगम ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी से हटा दिए। कार्रवाई उपायुक्त दिनेश मिश्रा, प्रभारी बाजार अधिकारी अशोक तारे, अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अजय सारसर, राकेश बिवाल, संदीप यादव, कपिल शर्मा, सचिन यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने की।
फल व्यवसायी बोले- कहां जाएं, उपायुक्त ने कहा- ठेला लगाओ : ओवर ब्रिज से आठ फल विक्रेताओं के कब्जे हटाए जिस समय अतिक्रमण हटाए। फल विक्रेता शेख मंसूर, शाबाश खां, सालिकराम ने कहा अब अचानक यहां से कहां जाएं। यह बात सुन उपायुक्त दिनेश मिश्रा ने कहा कि कही भी जाओ। ठेला लगाकर व्यवसाय करों। कोई मनाही नहीं है। स्थायी रूप से इस तरह यहां कोई व्यवसाय नहीं कर सकता। लोगों की भीड़ लग रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/32-temporary-occupation-removed-officer-said-social-distance-was-not-being-followed-127600406.html
No comments:
Post a Comment