जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर ढाई करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जाएंगे। जिसमें आईसीयू निर्माण, ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध होंगे। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इसके साथ ही यहां लगभग विभिन्न प्रकार की 31 मशीनें लगेंगी। उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की पहल पर क्षमतावर्धक योजना अनुसार राज्य शासन के पूर्व अनुमोदन के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
कलेक्टर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में 20, कुक्षी व बदनावर में 10-10 बेड कुल 40 आईसीयू बेड जिसकी लागत ऑक्सीजन सहित करीब एक करोड़ 60 लाख 56 हजार 388 रुपए है, लगाए जाएंगे। 250 आइसोलेशन बेड जिसमें अस्पताल कुक्षी में 40, बाग में 10, धामनोद, पीथमपुर, बदनावर, मनावर, टांडा, निसरपुर, गंधवानी, अमझेरा, धरमपुरी तथा बाकानेर में 20-20 बेड प्रस्तावित है। जिसकी लागत ऑक्सीजन के साथ लगभग 95 लाख 27 हजार 993 रुपए है। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. संजय भंडारी ने बताया कि साथ ही यहां लगभग 31 मशीनें लगेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/icu-construction-31-beds-to-be-installed-besides-oxygen-bed-arrangement-127579972.html
No comments:
Post a Comment