Monday, August 10, 2020

जीटी फूड पर 28 टन चीज का स्टॉक गुजरात और मुंबई होती थी सप्लाई

आगर रोड स्थित उद्योगपुरी में संचालित फैक्टरी जीटी फूड पर सोमवार दोपहर में जिला प्रशासन, पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दबिश दी। यहां पर 28 टन चीज का स्टॉक मिला। गुजरात और मुंबई सप्लाई किया जाता था।
कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर कार्रवाई के लिए तत्काल संयुक्त टीम का गठन किया गया। इसमें एसडीएम जगदीश मेहरा, तहसीलदार सुनील पाटिल, पुलिस बल, पटवारी, आरआई और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निरीक्षक शैलेश गुप्ता, बसंत दत्त शर्मा, प्रभुलाल डोडियार और नमूना सहायक को लिया गया।

रिकॉर्ड भी नहीं मिला
फैक्टरी पाया गया कि यहां पर 28 टन चीज का स्टॉक किया हुआ है। गुप्ता ने बताया फैक्टरी में चीज तैयार होती है जिसे गुजरात और मुंबई भेजा जाता है। टीम ने यहां से 4 सैंपल लिए हैं जिन्हें राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीटी फूड फैक्टरी पर कार्रवाई में 4 कोल्ड स्टोरेज में चीज स्टोरेज पाया गया। मौके पर रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराने और अनियमितता पाए जाने पर सैंपल लेकर तत्काल प्रभाव से खाद्य लाइसेंस निलंबित किया है तथा 28 टन चीज को सील करने के साथ ही परिसर को भी सील कर दिया है। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/gujarat-and-mumbai-used-to-supply-28-tonnes-of-cheese-on-gt-food-127606719.html

No comments:

Post a Comment