कलेक्ट्रेट का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव अाया है, जिसके कारण डायवर्सन की नकल शाखा के कमरा नंबर 100 को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को कमरे को सील कर दिया गया। इस शाखा में दो कर्मचारी तैनात हैं एक पाॅजिटिव आ गया है और दूसरा होम क्वारंटीन हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो 72 घंटे के लिये इस शाखा को बंद किया गया है। वहीं आने वाले दिनों में काम कैसे होगा यह समझ में नहीं आ रहा है। कलेक्ट्रेट के दूसरे कर्मचारियों से बात भी की गई लेकिन वे भी िफलहाल इस शाखा में काम करने तैयार नहीं हैं। वहीं एसएलआर ललित ग्वालवंशी का कहना है कि काम तो किसी न किसी तरह से कराना होगा नहीं ताे आम लोगों को परेशानी होगी, कोई न कोई व्यवस्था की जायेगी ताकि काम भी चलता रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/one-employee-of-the-collectorate-is-positive-room-no-100-off-127596970.html
No comments:
Post a Comment