केंद्र के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा संचालित स्मार्ट सिटी मिशन के तहत देश भर की स्मार्ट सिटी की रैंकिग जारी की है। इसमें सागर स्मार्ट सिटी ने सात पायदान ऊपर आकर टाॅप 50 स्मार्ट सिटी में स्थान हासिल किया है।
स्मार्ट सिटी मिशन के पहले और दूसरे राउंड में शमिल हुए शहरों को पीछे छोड़ते हुए तीसरे राउंड मे शामिल हुए सागर ने 49वां स्थान हासिल किया है। इसके पहले देश की 100 स्मार्ट सिटीज में 56वें स्थान मिला था। वहीं मध्यप्रदेश की 7 स्मार्ट सिटीज में जबलपुर व सतना को पीछे छोड़ते हुए सागर स्मार्ट सिटी प्रदेश में 5वें स्थान पर है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट सिटीयों में चल रहे विकास कार्यो के अलग-अलग मापदण्डों का अवलोकन कुल 100 अंकों में विभाजित कर किया जाता है।
इन मापदंड़ों पर हुआ निर्णय
- प्रोजेक्टों का कार्यान्वयन।
- कितने टेंडर जारी किए गए।
- कितने वर्कऑर्डर हुए।
- स्मार्ट सिटी की गाईडलाइन अनुसार कितनी एडवाइजरी फोरम एवं बोर्ड बैठके संपन्न की गई।
- कितने प्रोजेक्ट कंपलीट किए गए है।
- सागर स्मार्ट सिटी को इन मापदण्डों के अवलोकन में कुल 100 में से 41.33 अंक मिले हैं।
मप्र की स्मार्ट सिटी की रैंकिंग
- इंदौर के अंक 100 में से 75.87
- भोपाल के अंक 100 में से 63.66
- ग्वालियर के अंक 100 में से 49.89
- उज्जैन के अंक 100 में से 47.44
- सागर के अंक 100 में से 41.33
- जबलपुर के अंक 100 में से 37.51
- सतना के अंक 100 में से 34.28
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/sagar-got-49th-place-in-the-100-smart-cities-in-the-country-last-time-was-56th-127640025.html
No comments:
Post a Comment