Wednesday, May 20, 2020

सदर बाजार में दुकानें खुलीं तो कंटेनमेंट क्षेत्र के व्यापारियों ने किया विरोध, सभी बंद कराना पड़ीं

लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद सदर बाजार में दुकानें खुली तो कंटेनमेंट क्षेत्र में आने वाले व्यापारी विरोध करने लगे। सूचना मिलने पर भिंड एसडीएम इकबाल मोहम्मद, सीएसपी आनन्द राय, कोतवाली टीआई उदयभान यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी बोले सदर बाजार खुलेगा तो वे भी अपनी दुकानें खोलेंगे। इस पर प्रशासन ने जो दुकानें खुली थी, उसे भी बल पूर्वक बंद करा दिया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।
दरअसल शहर के नेहरू बालबाड़ी स्कूल के पास एक युवक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने 11 मई को उसके घर के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया, जिसके तहत परेड चौराहे से ईमली वाली गली तक सदर बाजार की एक पट्टी, नेहरु बालवाड़ी स्कूल की ओर हाउसिंग कॉलोनी में कान्हा होटल के सामने से बद्री प्रसाद की बगिया वाली गली को बेरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया था। वही लॉकडाउन 4.0 में 19 मई से जब बाजार को सड़क के दाएं और बाएं आधार पर खोलने की अनुमति दे दी गई तो सदर बाजार के व्यापारियों ने भी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि दो महीने से उनकी दुकानें बंद है। अब जब बाजार खुल गया तो कंटेनमेंट जॉन में आने की वजह से उनकी दुकानें नही खुल पा रही हैं। ऐसे में बुधवार को सुबह 9.30 बजे प्रशासन ने सदर बाजार में परेड चौराहे और इमली वाली गली की बैरिकेडिंग हटा दी। वही हाउसिंग कॉलोनी में कान्हा होटल और बद्री प्रसाद की बगिया वाली गली में लगी बेरिकेडिंग भी खोल दी। जबकि नेहरू बालवाड़ी स्कूल के आसपास गोपाल टॉकीज वाली गली को पूरी तरीके से सील कर दिया। इसके बाद सुबह 10.30 बजे जैसे ही सदर बाजार में व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोली तो नेहरू बालबाड़ी, कुसुम बाई, कमला मार्केट के दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया और वे नारेबाजी करते हुए परेड चौराहे पर एकत्रित हो गए।
सुबह की घटना के बाद सदर बाजार में पुलिस का दिन भर पहरा रहा। सुबह जो व्यापारी दुकानें खोलने ओर न खोलने को लेकर झगड़ा रहे थे, उन्हें पुलिस दिनभर गश्त कर दुकानें नहीं खोलने दी।

पहले प्रशासन ने समझाया नहीं माने तो दिखाए डंडे

व्यापारियों के विरोध की सूचना मिलने पर सीएसपी आनंद राय, कोतवाली टीआई उदयभान यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी एक ही जिद पर पढ़े थे की बाजार या तो पूरा एक साथ खुलेगा या फिर पूरा बंद रहेगा। सूचना पर भिंड एसडीएम इकबाल मोहम्मद सदर बाजार पहुंचे। इस दौरान पुलिस और व्यापारियों की कई बार तीखी बहस भी हुई। अंत में प्रशासन ने निर्णय लिया कि अब सदर बाजार पूरा बंद रहेगा। जब कुछ व्यापारियों ने हल्ला करने का प्रयास किया तो पुलिस को डंडे भी दिखाने पड़े।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shops in Sadar Bazar opened when traders in the Containment area protested, all had to be closed


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/shops-in-sadar-bazar-opened-when-traders-in-the-containment-area-protested-all-had-to-be-closed-127324131.html

No comments:

Post a Comment